बिसवां: किशोरगंज PHC वार्ड बॉय द्वारा संचालित होने व डॉक्टरों और दवाओं का अभाव होने पर ग्रामीणों ने CMO को दिया प्रार्थना पत्र
रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किशोरगंज एकमात्र वार्ड बॉय के सहारे संचालित हो रहा है ग्रामीणों का आरोप है की बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण आसपास के एक सैकड़ा गांव के लोगों के लिए एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। जिसमें डॉक्टर और दवाओं का अभाव है। यहां तक लैब असिस्टेंट दीपक शुक्ला भी अस्पताल नहीं आते।