बिसवां: रेउसा के चहलारी घाट से कांवरियों का जत्था डाक कावर लेकर गोला के लिए हुआ रवाना
सावन माह के सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्त कांवड़ यात्रा करते हैं। इसी क्रम में रेउसा के चहलारी घाट से एक कांवरियों का जत्था डाक कावड़ लेकर छोटी काशी गोला के लिए पैदल रवाना हुआ। कांवड़ियों का जत्था चहलारी घाट से रेउसा होते हुए रतनगंज लहरपुर होकर सोमवार को गोला पहुंचेगा। कांवरियों की सुरक्षा के लिए रेउसा और थानगांव पुलिस मुस्तैद रही।