हुज़ूर: रीवा: ऑटो से गाय को बांधकर घसीटा, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
रीवा में एक युवक ने गाय को अपने ऑटो में बांधकर कई किलोमीटर तक घसीटा। जिसका कुछ युवकों ने 2 किलोमीटर तक पीछा कर खुद को जोखिम में डालकर पकड़ा। गाय पूरी तरह से लहूलुहान हो गई। जिसे इलाज के लिए गौशाला में भर्ती कराया गया है। युवक गाय को अपने ऑटो से घसीटता चला रहा था। तभी बिछिया थाना क्षेत्र के तोपखाने के पास खड़े एक युवक ने उसे देखा।