हुज़ूर: रीवा को मिला नया प्रशासनिक केंद्र, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने नवीन SDM भवन का किया लोकार्पण
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने 27 जुलाई रविवार को 3:00 बजे हुजूर अनुभाग स्थित नवीन एसडीएम भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। जिससे प्रशासनिक कार्यों को और अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सकेगा। अब तक एसडीएम कार्यालय कलेक्टेट परिसर में संचालित हो रहा था। लेकिन अब इस नए भवन से ना केवल एसडीएम कार्यालय का संचालन होगा बल्कि तहसील कार्यालय भी यहीं से कार्य करेगा।