हुज़ूर: महिला कांग्रेस ने भाजपाइयों के खिलाफ एसपी को सौंपा ज्ञापन, महिला अधिकारी से अभद्रता का आरोप
चोरहटा थाना में बीते दिवस भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मौजूद महिला पुलिस अधिकारी सीएसपी रितु उपाध्याय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के बाद उचित कारवाई किए जाने की मांग को लेकर जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।