राजमहल: राजमहल अनुमंडल अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण का विधिवत उद्घाटन, बच्ची को लगा पहला टीका
राजमहल अनुमंडल अस्पताल परिसर में सोमवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू के नेतृत्व में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीके का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मौके पर उपस्थित एक बच्ची को टीके से आच्छादित करते हुए उसे प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया गया।