खालवा: बड़गांव गुर्जर में रेल फाटक बंद होने से परेशान ग्रामीणों के लिए बनेगा नया अंडरपास, पुराने फाटक के पास होगा निर्माण
Khalwa, Khandwa | Sep 10, 2026 बड़गांव गुर्जर में रेल फाटक बंद होने से ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी का मुद्दा अब समाधान की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। 31 अगस्त को ग्रामीणों ने सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल एवं विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे को समस्या से अवगत कराया था।