गाज़ियाबाद: थाना विजय नगर क्षेत्र में दंपति के साथ हुई छिनैती, महिला से बैग छीनकर फरार हुए बदमाश
विजयनगर थाना क्षेत्र में L ब्लॉक सेक्टर 12 प्रताप विहार निवासी दंपति DPS चौराहे के पास से जा रहे थे। इसी दौरान शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे उनके हाथ से दो बाइक सवार बदमाश पर्स लूट कर फरार हो गए। अपने साथ ही इस घटना को लेकर पीड़ित मनोज ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ दिल्ली जा रहे थे। चौराहे पर पहुंचते ही बाइक सवार बदमाश आए और बैग छीनकर फरार हो गए।