गाज़ियाबाद: अंकुर विहार थाना पुलिस टीम ने वाहन चोरी के एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद
थाना अंकुर विहार पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वाले रितेश कुमार उर्फ धन्नू नाम के 1 शातिर अभियुक्त को शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे बिजलीघर के सामने सीमेंट रोड की तरफ से चौकी क्षेत्र डीएलएफ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई 1 स्कूटी बरामद हुई है।