गाज़ियाबाद: थाना कविनगर पुलिस ने बीच सड़क पर सरेआम लाठी-डंडों से मारपीट करने वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ACP ने दी जानकारी
थाना कविनगर क्षेत्र में बीते शुक्रवार की देर रात कृष्णम रेस्टोरेंट के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुए विवाद में बीच सड़क सरेआम लाठी डंडों से मारपीट करने वाले आयुष त्यागी, हर्ष शर्मा उर्फ नीतीश शर्मा और अभिषेक नाम के 3 अभियुक्तों को कविनगर पुलिस ने शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि करीब ढाई बजे गिरफ्तार किया।