हसपुरा: प्रखंड के मिडिल स्कूल जलपुरा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों को अधिनियम 2000 की दी गई जानकारी
हसपुरा प्रखंड के जलपुरा मिडिल स्कूल में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद की ओर से बच्चों के बीच जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को देख भाल और सरंक्षण की जानकारी पैनल अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार सिंह व पारा विधिक स्वयं सेवक उपेंद्र कुमार ने न्याय प्रणाली की जानकारी दी गई।