जलालपुर थाना क्षेत्र से मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। मृतका की पहचान 25 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में हुई है। जो नून नगर रामपुर की है।