प्रतापगढ़: चंदन खटवारा गांव में जीजा की हत्या में शामिल साले को किया गिरफ्तार
थाना जेठवारा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अरुण वर्मा को मंगलवार शाम 4 बजे गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने चचेरी बहन को भगाने का बदला लेने के लिए हत्या की बात कबूली है। मामले में फरार तीन अन्य नामजद आरोपियों पिन्टू वर्मा, जीतेन्द्र वर्मा और तेज बहादुर वर्मा पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कि