नेपाल के गोरखा में बाढ़ का कहर, बुढ़ीगंडकी नदी में कई घर बहे!
नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बुढ़ीगंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ से भारी नुकसान की खबर है। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से किनारे बसे कई घर बह गए, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन और राहत-बचाव कार्य शुरू किए जाने की खबर है। 35 घर बहने की जानकारी है। कई पुलों के बहने की भी सूचना है। रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। नुकसान को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील।
#NepalFloods #Budhigandaki #Gorkha #FlashFlood #NepalNews #FloodAlert #BreakingNews #नेपाल #बाढ़ #पहाड़समाचार #pahadsamachar