उत्तराखंड के छात्रों के लिए CM धामी का बड़ा ऐलान, खातों में सीधे आएंगे पैसे!
.
.
.
.शारदीय नवरात्रि और अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 13 जनपदों के 149 मेधावी विद्यार्थियों को 'डिजिटल एजुकेशन डिवाइस' योजना के तहत स्मार्टफोन वितरित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि आज का युग AI, डिजिटल और साइंस-टेक्नोलॉजी का है, जिसमें हमारे बच्चों की प्रतिभा को निखारना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 10वीं और 12वीं के छात्रों की पढ़ाई में संसाधनों की कमी आड़े न आए, इसके लिए जल्द ही DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे उनके बैंक खातों में टैबलेट/डिवाइस के लिए धनराशि भेजी जाएगी।
पूरी जानकारी और सीएम धामी का संबोधन देखने के लिए वीडियो अंत तक देखें।
#PushkarSinghDhami #UttarakhandNews #DigitalEducation #StudentWelfare #DhamiSarkar