हरक सिंह रावत के बयान से उत्तराखंड की सियासत में फिर हलचल!
कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने द न्यूजवाला को दिए इंटरव्यू में 2016 में कांग्रेस सरकार गिराने की घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें उस फैसले का कोई मलाल नहीं है। हरक सिंह रावत के मुताबिक, कांग्रेस में उनकी बात नहीं सुनी गई, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ी।
वहीं, भाजपा में भी ऐसा ही अनुभव होने पर उन्होंने वहां से भी किनारा कर लिया। अब सवाल उठ रहे हैं, क्या हरक सिंह रावत एक बार फिर कांग्रेस का साथ छोड़ सकते हैं? उनके इस बयान के बाद उत्तराखंड की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
आपकी क्या राय है?
क्या हरक सिंह रावत पर कांग्रेस को भरोसा करना चाहिए?
#HarakSinghRawat #UttarakhandPolitics #Congress #BJP #UttarakhandNews #PahadSamachar #PoliticalNews #TheNewswala #pahadsamachar