कपसेठी पुलिस को बड़ी सफलता, लगातार अपराधियों पर एसओ कपसेठी विकास मौर्य का तगड़ा प्रहार जारी
वाराणसी।थाना कपसेठी पुलिस द्वारा बच्चा पैदा कराने तथा जमीन में गड़े सोने की मूर्ति व खजाना निकलवाने के नाम पर लगभग 15 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से नगद 1,85,000 व एक मां दुर्गा की मूर्ति पीली धातु बरामद कर घटना बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है
घटना में शामिल अन्य वांछित अभियुक्त की तलाश जारी है।