युवक को बंधक बनाकर मारपीट, 20 हजार रुपये की वसूली
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के इसरवार गांव में डेटिंग ऐप के जरिए युवक को झांसे में लेकर बंधक बनाने, मारपीट करने और धमकी देकर 20 हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के माधोरामपुर निवासी प्रेम कुमार मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने मोबाइल में ग्राइंडर (Grindr) ऐप डाउनलोड किया था। ऐप पर ‘Hey’ नाम की आईडी से मैसेज कर उसे मिलने के लिए बुलाया गया। 10 अगस्त को वह चौरी बाजार पहुंचा, जहां से आरोपी बाइक पर बैठाकर उसे कपसेठी क्षेत्र के इसरवार गांव स्थित श्मशान घाट के पास एक सुनसान कमरे में ले गया और बंद कर दिया।
कुछ देर बाद तीन-चार लोग पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए 20 हजार रुपये की मांग की। आरोपितों ने मोबाइल छीनकर परिजनों से खाते में रुपये मंगवाए और तीन-चार बार में 20 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद मोबाइल फॉर्मेट कर दिया। धमकी देकर आरोपित उसे कालिका धाम मंदिर के पास छोड़ गए।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की देर रात करीब 10.30 बजे उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।वही इस मामले में
कपसेठी थानाध्यक्ष विकास मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपितों की तलाश की जा रही है।जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
#LETESTNEWS 👇👇