उदवंत नगर: डेमहां गांव के समीप हथियारबंद बदमाशों ने कोर्ट कर्मचारी के पुत्र को प्रेम प्रसंग में मारी गोली, 4 साल से चल रहा था प्रेम
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के डेमहां गांव में रविवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने कोर्ट कर्मचारी के पुत्र को गोली मार दी। जख्मी छात्र को गोली केहुनी के ऊपर लगी है। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के ढेमहा गांव निवासी हरमेंद्र प्रताप सिंह का 22 वर्षीय पुत्र दिव्य प्रकाश है ।