उदवंत नगर: बिहार में बढ़ते अपराध पर वरिष्ठ पत्रकार ने जताई गहरी चिंता, वरीय पुलिस अधिकारियों से एनकाउंटर नीति अपनाने की उठाई मांग
बिहार राज्य में लगातार बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं को लेकर अब जनमानस के साथ-साथ मीडिया जगत के लोगों में भी गहरी चिंता देखी जा रही है। बिहार के एक वरिष्ठ पत्रकार गौरव सिंह ने प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अब समय आ गया है जब अपराधियों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जाए।