उदवंत नगर: उदवंतनगर थाना में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के लिए शनिवारीय जनता दरबार का आयोजन, लोगों को मिली राहत
उदवंत नगर थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित मामलों को लेकर शनिवारीय जनता दरबार लगाया गया जहां क्षेत्र से पहुंचे जनता की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्या को थाना परिसर में ही समाधान कराया गया। भूमि विवाद से संबंधित जो भी मामला जनता दरबार में आया उसको पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों को समझाकर मामला को निदान करा दिया गया।