उदवंत नगर: उदवंतनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, हीरोइन तस्कर को किया गिरफ्तार, 9.58 ग्राम हेरोइन व नगद राशि बरामद
भोजपुर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उदवंतनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक हीरोइन तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सीकरहट्टा थाना क्षेत्र के नौआ गांव निवासी स्वर्गीय राम सुंदर मिश्रा के 45 वर्षीय पुत्र अरविंद मिश्रा के रूप में हुई है।