उदवंत नगर: पुलिस ने लूटकांड के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के प्रति पुलिस हुई सजग
संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत लूट कांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद कानूनी प्रक्रिया करने के बाद उसको जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस अब आरोपियों के प्रति काफी सजग हो गई है और लगातार क्षेत्र में छापेमारी कर रही है।