उदवंत नगर: एडौरा गांव में दो पक्षों के बीच तीन बीघा जमीन को लेकर हुई जमकर मारपीट, एक पक्ष के लोग हुए जख्मी
उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एडौरा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना घटित हुई है। दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे चलाया गया है जिसमें एक पक्ष के लोग जख्मी हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। जख्मी ने बताया कि तीन बीघा जमीन को लेकर गांव के लोगों ने मारपीट किया ।