देवसर: जियावन थाना क्षेत्र में शराब कारोबारी गांव-गांव शराब बेच रहे हैं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जिले के जियावान थाना क्षेत्र में शराब कारोबारी की दबंगई देखने को मिल रही है शराब कारोबारी बाइकों पर दुकान से शराब गांव तक पहुंचा रहे हैं जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि शराब कारोबारी पुलिस से साठ गांठ बनाकर दुकानों के अलावा गांव-गांव के किराना दुकानों पर भी शराब बेच रहे हैं ।