देवसर: ग्राम पंचायत भवन गन्नई में निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ
जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत क्षेत्र गन्नई में अनोखी पहल देखने को मिला जहां ग्राम पंचायत भवन गन्नई परिसर में ग्राम वासियों समेत इस गांव से होकर गुजरने वाले सभी जनों के लिए निशुल्क प्याऊ की सुविधा शुरू की गई। आपको बता दे की ग्राम पंचायत गन्नई व राहगीरों के लिए शुरू की गई निशुल्क प्याऊ का सरपंच देवकी प्रजापति ने फीता काट कर किया शुभारंभ।