बोध गया: विजयादशमी को लेकर बोधगया पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों पर रहेगी विशेष नजर
Bodh Gaya, Gaya | Oct 20, 2026 दुर्गापूजा और विजयादशमी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बोधगया थाना पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने महाबोधि मंदिर परिसर क्षेत्र में सोमवार की रात 8 बजे गश्ती कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।