भानपुरा: गांधीसागर में घड़ियालों की नई पीढ़ी ने दी दस्तक, 21 नन्हे शावकों से चंबल तट पर लौटी रौनक
मंदसौर जिले के गांधीसागर अभ्यारण्य क्षेत्र से प्रकृति प्रेमियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। गांधीसागर बांध के समीप चंबल नदी किनारे एक घड़ियाल ने 21 नन्हे शावकों को जन्म दिया है। पत्थरों के बीच बने प्राकृतिक घोंसले से अंडों से निकले शावकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।