छतरपुर: दिनदाग पंचायत भवन का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
छतरपुर प्रखंड के दिनदाग़ पंचायत भवन में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने पंचायत भवन के कई कमरों की कुंडी काट दी और मुखिया कक्ष से एलसीडी टीवी, इनवर्टर एवं बैटरियों सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।