मालाखेड़ा: परबेनी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, मां-बेटा पर धारदार हथियार से हमला
परवेनी गांव में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा पंच और धारदार हथियारों से हमला करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हमले में मां और बेटे के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों के सिर में 10-10 टांके आए हैं। वहीं, परिवार के एक अन्य युवक के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। पीड़ित पक्ष