शेरघाटी: शेरघाटी में चौकीदार पर चाकू से हमले के आरोपी विनोद चौधरी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
शेरघाटी थाना पुलिस ने रविवार को ढाब चिड़ैया गांव निवासी विनोद चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उस पर थाना के चौकीदार शिवकुमार यादव पर चाकू से हमला करने का आरोप है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ढाब चिड़ैया क्षेत्र में चौकीदार शिवकुमार यादव पर चाकू से हमला किया गया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद