इंदौर: लसुड़िया थाना क्षेत्र में विदेशी नागरिक की हुई संदिग्ध मौत, ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला था मृतक
Indore, Indore | Apr 2, 2024 लसुड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 78 में द ग्रैंड शौर्य में पिछले कुछ दिनों से रुके हुए ऑस्ट्रेलिया निवासी ग्रेविन बेल नामक व्यक्ति की होटल के कमरे में ही मौत का मामला सामने आया है। मृतक पिछले कुछ दिन पहले ही इंदौर आए हुए थे सम्भवतः वह इंदौर के परंपरागत रंग पंचमी पर निकलने वाली गैर को देखने के लिए आए थे और होटल में ही रुके हुए थे।