इंदौर: द्वारकापुरी पुलिस ने कार्रवाई में केट रोड से दो आरोपियों को पकड़ा, आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में गांजा हुआ बरामद
Indore, Indore | Apr 2, 2024 इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र केट रोड पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस के द्वारा चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस चेकिंग को देखकर अपना रास्ता बदल रहे दो युवकों को पुलिस ने रोककर उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से बड़ी संख्या में गांजा बरामद हुआ, जिसकी कुल मात्रा 34 किलो और कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है। वही पकड़े गए दोनो आरोपी धार जिले से रहने वाले है।