इंदौर: भवरकुआं पुलिस ने दो बदमाशो पर को रासुका की कार्रवाई, रंगपंचमी पर उत्पात मचा रहे थे आरोपी, आरोपियों पर दर्ज है कई मामले
Indore, Indore | Apr 2, 2024 इंदौर की भंवरकुआ पुलिस के द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अजय उर्फ झुला जायसवाल और रोशन उर्फ रोहन बौरासी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की है, कार्रवाई में दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध किया गया है। आरोपियों पर पूर्व के कई थानो में अवैध वसूली, छेड़छाड़, रास्ता रोककर मारपीट करने सहित अन्य कई मामले दर्ज है।