सिमडेगा: रांची में 30 अगस्त को होने वाली आदिवासी एकता महाजुटान रैली पर चर्चा, बंधु तिर्की ने दिया बयान
सोमवार को 11 बजे सिमडेगा सर्किट हाउस में सोमवार को पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की मौजूदगी में आवश्यक बैठक हुई। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि बैठक में 30 अगस्त को रांची में प्रस्तावित आदिवासी एकता महाजुटान रैली और परिसीमन के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई।