गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले की तैयारियों की समीक्षा की सीएम योगी ने
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले से जुड़े सभी कार्य 15 दिसंबर तक पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी इसलिए 11 से 13 जनवरी तक प्रस्तावित गोरखपुर महोत्सव की तिथि 10 से 12 जनवरी करने पर विचार किया जाना चाहिए।