गोरखपुर: गोरखपुर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, धर्मांतरण को रोकना हर देशभक्त नागरिक का कर्तव्य
गोरखपुर विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से अपने संबोधन में कहा की आज समाज में कुछ लोग छद्म रूप धारण कर धर्मांतरण कर रहे हैं। वह सेवा की सौदेबाजी कर रहे हैं। इस पर लगाम लगाना समाज के हर जागरूक और देशभक्त नागरिक का कर्तव्य है।