गोरखपुर: नगर निगम में GIS आपत्तियों के निस्तारण के लिए आयोजित किया गया कैंप, कई मामलों का हुआ समाधान
नगर निगम में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा के नेतृत्व में GIS आपत्तियों को लेकर कैंप का आयोजन किया गया। रविवार को इस कैंप में दर्जनों मामले सामने आए। जिनमें से कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, साथ ही कर दाताओं को GIS को लेकर उनकी जो जिज्ञासा है उसको भी शांत करते हुए पूरी जानकारी दी गई। इस कैंप में विभिन्न जोन की आई हुई आपत्तियों को दर्ज किया।