गोरखपुर: रेल विहार फेस 2 में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
राज्य कर्मचारी संघ परिषद के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने आज रेल विहार फेस 2 पर राज्य व केंद्र कर्मचारियों के साथ पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करें और कर्मचारियों के बुढ़ापे के सहारे को उन्हें दे दे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।