गोरखपुर: खोराबार पुलिस ने हत्या के आरोपी को बड़की अकोलहिया से किया गिरफ्तार
खोराबार थाना क्षेत्र में 17 नवंबर को कुत्ते को मारने की मामूली विवाद में अमन उर्फ बदरू यादव ने वादी मुकदमा के भाई को लाठी डंडे से मार कर अधमरा कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी को रविवार को बड़की अकोलहिया से गिरफ्तार कर लिया।