गोरखपुर: बशारतपुर स्थित मोती पोखरा के पानी को नैनो बबल टेक्नोलॉजी से किया गया साफ, नगर आयुक्त ने दी जानकारी
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा बशारतपुर स्थित मोती पोखरा का निरीक्षण किया गया। मोती पोखर की सफाई के अलावा पानी का शोधन नैनो बबल की मदद से किया गया है, जिससे पानी का रंग काफी बदल गया है और इसका ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ा है। इस पूरी प्रक्रिया में किसी प्रकार का कोई भी इन्वेस्टमेंट नगर निगम द्वारा नहीं किया गया है। सुंदरीकरण कर इसे पीपीपी मॉडल पर दिया जाएगा।