सरोजनी नगर: उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा- आप चिंता ना करिए, उनके स्टार प्रचारक वातानुकूलित कमरों में ही रहेंगे
आज शनिवार की दोपहर 1:00 बजे लगभग उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपना बयान दिया तो उन्होंने कहा कि आप चिंता ना करिए उनके स्टार प्रचारक वातानुकूलित कमरों में ही बैठे रह जाएंगे, साथ ही उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह चाहे झारखंड हो, महाराष्ट्र हो या उत्तर प्रदेश की सभी 9 सीटें जहां उपचुनाव हो रहे हैं सभी जगह भाजपा ही जीतेगी।