सरोजनी नगर: PGI क्षेत्र में बच्चे के साथ जा रही महिला से चेन स्नेचिंग करते आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
आज शनिवार की सुबह 7:30 बजे लगभग एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा वायरल किया गया। तो बताया गया कि यह वीडियो 25 अक्टूबर की शाम 7:20 का है। जहां पर एक महिला एक बच्चे के साथ सड़क से जा रही थी। तो इस दौरान एक आरोपी द्वारा उसके गले में पड़ी हुई चैन को छीन लिया गया और चेन स्नेचिंग करके मौके से फरार हो जाया गया।