हरसूद: छनेरा नया हरसूद में दीपावली पर्व पर लोगों ने उत्साह से खरीदी पूजन सामग्री
रविवार को छनेरा नया हरसूद में दीपावली पर्व पर लोगों ने पूजन सामग्री की उत्साह से खरीदी की। मेन रोड छनेरा पर लगी झाड़ू, मिट्टी के दीपक, मूर्ति, धनी, फूल माला, फल एवं अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक खूब भीड़ रही।