बीकानेर: बीकानेर न्यायालय ने घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में दो सगे भाइयों को सुनाई सात साल की सजा
नापासर थाना क्षेत्र में एक युवक के घर में घुसकर हमला करने और सिर पर जानलेवा चोट मारने के 2 साल पुराने मामले में अदालत ने दो सगे भाइयों को सात-सात साल की सजा सुनाई है। घायल की मां ने घटना के बाद नापासर थाने में मामला दर्ज कराया था, जो जांच के बाद अदालत पहुंचा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोनों भाइयों को 7 साल की सजा के साथ ही आर्थिक दंड भी दिया है।