बीकानेर: छतरगढ़ के 3 KWSM इलाके में आवारा कुत्तों के हमले से एक साल की बच्ची की हुई मौत, मामला दर्ज
बीकानेर । छत्तरगढ़ क्षेत्र के 3 KWSM इलाके में आवारा कुत्तों के हमले में 1 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। परिजन बच्ची को गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।