बीकानेर: कलेक्टर कार्यालय में ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई
जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के कन्वर्जेंस कार्यों को समय पर पूर्ण करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं में प्रगति की बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने निर्धारित टाइमलाइन में बकाया कार्य पूर्ण करने के साथ यूसी और सीसी समय पर हो।