बीकानेर: बीकानेर न्यायालय ने महिला और बेटी को जान से मारने के मामले में पति, ससुर और सास को आज सुनाई अजीवन कारावास की सजा
महिला और उसकी बेटी को प्लास्टिक की टंकी में डालकर मारने के आरोप में अदालत ने पति, सास और ससुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। घटना साल 2019 की है। इसके बाद अब तक चली सुनवाई के बाद महिला उत्पीड़न न्यायालय ने तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।