पोहरी: आईटीआई कॉलेज परिसर में डीपीसी ने स्व सहायता समूह के अध्यक्ष-सचिवों की ली बैठक, दिए निर्देश
पोहरी आईटीआई कॉलेज परिसर डीपीसी शिवपुरी दफेदार सिंह सिकरवार ने शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एमडीएम वितरण करने वाले स्व सहायता समूह के अध्यक्ष सचिव की बैठक ली। बैठक में प्राथमिक- माध्यमिक शालाओं मे एमडीएम का संचालन करने वाले स्व सहायता समूह एवं शाला प्रबंधन समितियो के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।डीपीसी ने समूहों को मीनू अनुसार भोजन वितरण करने की कहा।