राजस्थान के बालोतरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक किसान ने प्लॉट बेचकर मिले करीब 5 लाख रुपये परिवार से छिपाकर खेत में गाड़ दिए। लेकिन नशे की लत और भूलने की बीमारी के चलते वह पैसे रखने की जगह ही भूल गया। काफी तलाश के बाद जब रकम मिली, तो दीमक ज्यादातर नोटों को चट कर चुकी थी। किसान की एक छोटी सी गलती ने लाखों रुपये मिट्टी में मिला दिए।